{"_id":"5b0462b44f1c1b02448b4e4a","slug":"181527014068-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात से शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बलिया (सिकंदरपुर)। थाना क्षेत्र के खटंगी गांव निवासी युवक ने गुजरात में आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव में लाया गया। युवक के घरवालों ने युवक को गुजरात ले जाने वाले ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हंगामा किया । शव को थाने लेकर पहुंच गए। पुलिस मामले को समझती की तब तक बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने बलिया-सोनौली मार्ग पर स्थित नगरा मोड़ को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर मौके पर पहुंचे। अंत में थाने में घंटों पंचायत के बाद ठेकेदार के परिवारीजन द्वारा दो लाख 25 हजार पीड़ित को देने के समझौते पर जाम करने वाले माने। इसके अलावा एसडीएम ने भी अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खटंगी गांव निवासी सुभाष राजभर (40) भटवाचक निवासी कुन्नू राजभर के साथ गुजरात के जामनगर सिकंदरपुर के ही ठेकेदार मन्टू चौधरी के बुलाने पर दो दिन पूर्व गया था। ठेकेदार की माने तो पहुंचने के एक दिन बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना ठेकेदार द्वारा युवक के घरवालों को दी गई। वहां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव भेज दिया। इस मौके पर अमरजीत राजभर, अनिल राजभर, खेदन राजभर, टुनटुन राजभर, शोभन राजभर, राजाराम राजभर आदि मौजूद रहे।