{"_id":"5a6a11744f1c1b1d368b66ff","slug":"181516900724-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानदारों को घायल कर मोबाइल और नकदी ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानदारों को घायल कर मोबाइल और नकदी ले उड़े
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव के समीप बुधवार की रात घर जा रहे दो दुकानदारों को घायल कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार जख्मी हालत में गांव पहुंचे और आपबीती सुनाई । गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
बताया जाता है कि जनऊपुर गांव निवासी अच्छेलाल गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता के किराना और जलपान की दुकान थाना क्षेत्र के बंगला चट्टी पर संचालित है। रोज की तरह दोनों दुकान बंद कर बुधवार की रात आठ बजे घर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने निहालपुर के पास रोककर अच्छेलाल गुप्ता से मोबाइल और बिक्री के पांच हजार रूपये तथा राजेंद्र गुप्ता से चार सौ रूपये छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें राड से पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष गड़वार और चौकी प्रभारी ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने घटना की सूचना लिखित रूप से पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।