फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल
बलिया/गड़वार। फेफना थाना क्षेत्र के मिठवार गांव में रविवार की रात दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं दी गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के मिठवार गांव निवासी हृदयानंद सिंह और रमेश प्रजापति के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो रविवार को हृदयानंद सिंह के परिवार के सदस्य पैमाइश जमीन पर नींव खुदवा रहे थे। जिसका विरोध रमेश प्रजापति के घर वालों ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के बलवीर सिंह (36), राजकुमार सिंह (52), अभय सिंह (32), विनय सिंह (55), हृदयानंद सिंह (65), मंटू सिंह (40), सुमिता सिंह (40) पत्नी अजय सिंह, सुधीर सिंह (35) तथा दूसरे पक्ष के रमेश प्रजापति (55), विवेक प्रजापति (27), कुमारी जूही (25) पुत्री रमेश कुमार, राहुल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार सिंह, बलवीर सिंह, अभय सिंह, जूही, विवेक, रमेश प्रजापति की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दिया गया था। गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पीएसी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed