{"_id":"59a1c6f34f1c1bf51e8b485b","slug":"181503774451-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से किराना की दूकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट-सर्किट से किराना की दूकान में लगी आग
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कस्बा के बड़ी बाजार स्थित किराना एवं जनरल स्टोर की दूकान में बिजली की शार्ट-सर्किट शनिवार की भोर में लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों बाद आग पर काबू पाया।
कस्बा के बड़ी बाजार निवासी अजीत गुप्ता की घर में ही एके ट्रेडर्स नाम से किराना एवं जनरल स्टोर की दूकान है। प्रतिदिन की भांति वह अपनी दूकान शुक्रवार की शाम बंदकर सोने चले गए। शनिवार की भोर में अचानक बिजली के शार्ट-सर्किट से दूकान में आग लग गई। दूकान से धुंआ और आग निकलते देख पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुन दूकानदार भी भागकर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए । दूकान सकरा होने के कारण उसमें रखे सामानों को बाहर नहीं निकाला जा सका। जिससे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।