फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने में गंवाई थी प्रेमी ने जान

प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने में गंवाई थी प्रेमी ने जान

Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने में गंवाई थी प्रेमी ने जान
नगरा। 26 फरवरी को बांसडीह में हत्या कर फेंकी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। जादू-टोना के फेर में युवक की 24 फरवरी को हत्या की गई थी। इसके बाद लाश को ठिकाना लगा दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक, प्रेमिका के पति की हत्या कराने के चक्कर में ओझाओं के फरेब में आ गया। इसी बीच पैसे के लेनेदेन में उसकी घाघरा किनारे हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा स्वाट टीम और नगरा पुलिस ने सर्विलांस के जरिये किया। वहीं, पुलिस ने हत्या में लिप्त ओझा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि नगरा कस्बा निवासी मुख्तार बाजार में स्थित एलएलसीएम नामक कंपनी में काम करता था। इसी कंपनी में पकड़ी थाना क्षेत्र की जगदरा गांव की विवाहिता भी काम करती थी। उसका पति मुंबई में काम करता था। इस बीच मुख्तार से विवाहित के संबंध बन गए। मुख्तार ने प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके बाद उसने पकड़ी थाना क्षेत्र के टुन्नू बांसफोर से मुलाकात की और ओझैती से प्रेमिका के पति की हत्या की योजना बनाई। टुन्नू ने मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी सोखा राजेंद्र से मुख्तार की मुलाकात कराई। हत्या के लिए दो लोग रुपये मांगे गए। इस बीच मुख्तार, सोखा से गड़वार में मिला। लेकिन धन की मांग पूरी नहीं होने पर उस दिन सोखा ने उसे लौटा दिया। दूसरे दिन 24 फरवरी को मुख्तार एक लाख नब्बे हजार रुपये लेकर टुन्नू के साथ मनियर स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर पहुंचा। इसके बाद ओझैती से संबंधित सामग्री लेकर मुख्तार, टुन्नू, सोखा राजेंद्र और उसका चेला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद निवासी मुखदेव मनियर थाना क्षेत्र के नरहन घाघरा किनारे जा पहुंचे।
विज्ञापन

रात में झाड़-फूंक शुरू हो गई। प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ओझाओं ने प्रेमी से दो लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि 25 फरवरी को 10 बजे तक विवाहित के पति की मौत हो जाएगी। तब मुख्तार ने कहा कि पैसा भी हम उसी समय देंगे। ऐसे में तीनों ने बोला कि अगर मौत उसकी जल्द चाहते हो तो नमाज पढ़ना शुरू कर दो। इसी सभी ने दारू पी ली। फिर युवक जैसे ही नमाज पढ़ने के लिए बैठा सोखा ने उसकी सिर पर बांस से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने उसका धन लूट लिया और उसके कपड़े निकालकर नदी में लाश बहा दी। इधर मुख्तार के घर नहीं पहुंचने पर उसके भाई शमशाद ने 26 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन में मुख्तार के मोबाइल के आधार पर हत्या में लिप्त तीनों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नगरा पुलिस और स्वाट टीम ओझाओं को नगरा सिकंदरपुर मार्ग के गौरा मदनपुरा के पास से पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। पकड़े गए ओझाओं (तांत्रिकों) के पास से पुलिस ने एलएलसीएम के कार्ड आदि तीन तमंचा व छह कारतूस, नकदी व हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया। वहीं, ओझाओं के निशानदेही पर पुलिस प्रेमी का कपड़ा, जूता, घड़ी आदि बरामद कर लिया है। पुलिस हत्या में लिप्त तीनो आरोपियो को मंगलवार को चालान कर दिया। थानाध्यक्ष यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी झाड़-फूंक के नाम पर पैसा ऐंठने का काम करते है। इसके अलावा वे आपराधिक घटना को अंजाम देते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed