{"_id":"5b37c8734f1c1b4d108b5270","slug":"171530382451-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से फरार बदमाश को पुलिस ने जेल के पास दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी से फरार बदमाश को पुलिस ने जेल के पास दबोचा
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर कोतवाली व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को वांछित अपराधी को जिला कारागार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। अभियुक्त पर हत्या, लूट, गैंगेस्टर के अलावा अन्य मुकदमा दर्ज था। जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया पटखौली निवासी विना पाठक शनिवार को चतुर्थ जज चंद्रभान सिंह की अदालत में पेशी में आया था। वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसे शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय की संयुक्त टीम ने पीछाकर जिला कारागार के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर हत्या, लूट व गैंगेस्टर के अलावा अन्य कई मामले में मुकदमा दर्ज है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे पुलिस की काफी दिनों से तलाश थी। अभियुक्त विजय ठाकुर हत्याकांड का भी आरोपी है।