फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हादसों में छात्र समेत दो घायल

हादसों में छात्र समेत दो घायल

Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हादसों में छात्र समेत दो घायल
रसड़ा/बेल्थरारोड। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इन हादसों में एक में चालक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरे का चालक भाग निकला।
विज्ञापन


रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप रविवार की देर शाम अल्टो कार की जद में आने से कोतवाली क्षेत्र के नगहर तिवारीपुर निवासी नपा ठिकेदार प्रबोध त्रिपाठी (40) घायल हो गए। वह बाइक से घर आ रहे थे। त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप पहुंचे कि मऊ की तरफ से तेजगति से आ रही अल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस कार एवं चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


घायल ठेेकेदार को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार, उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार चट्टी के पास सोमवार की सुबह स्कूली बस के धक्के से बाइक सवार किशोर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। देवरिया जिले के मईल बस्ती निवासी आकाश चौहान (15) नगर के एक विद्यालय का छात्र है। सोमवार को सुबह स्कूल जाने के लिए बाइक से बेल्थरारोड आ रहा था। तुर्तीपार चट्टी के पास पहुंचा स्कूली बस से टकराने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed