{"_id":"5e4c4751da5397f4de7f34ff98e05edb","slug":"17-lacs-recovered-from-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाबाजार में दूकान से 17 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीनाबाजार में दूकान से 17 लाख बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को शहर के मीनाबाजार स्थित सविता जनरल स्टोर पर छापा मारकर 17 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए।
पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंदौर में एक कंपनी के 20 लाख रुपये गबन करने के आरोपी गाजीपुर के व्यक्ति ने महिला को ये रुपये दिए थे।
इंदौर पुलिस की मानें तो गाजीपुर के अवथहीं गांव निवासी संतोष गुप्ता इंदौर में यश बैंक और रत्नाकर बैंक के सहयोग से चल रहे तरसाना सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर था। कंपनी महिला समूह तथा बेरोजगारों को पैसा देती है।
20 नवंबर को संतोष गुप्ता ने बैंक से लोन के रूप में 20 लाख रुपये निकाले। इसके बाद पैसा संबंधित व्यक्तियों को न देकर फरार हो गया।
कंपनी के जिम्मेदार व्यक्ति की तहरीर पर इंदौर के कनाडिया थाने में 21 नवंबर को संतोष के विरुद्ध 20 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज किया गया है।
इंदौर पुलिस ने आरोपी को फैजाबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसी की निशानदेही पर इंदौर पुलिस ने शुक्रवार की शाम बलिया के मीना बाजार स्थित संतोष की एक महिला दोस्त के जनरल स्टोर से 17 लाख 30 हजार रुपये बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
नगर स्थित आक्डेनगंज पुलिस चौकी में देर शाम इस मामले में पूछताछ चल रही थी। इंदौर पुलिस की छापेमारी से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। लोग एक दूसरे से छापेमारी की वजह पूछते रहे। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा।