{"_id":"5cab8f20bdec2213f22d32e8","slug":"161554747168-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पशुओं संग एक पशु तस्कर गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत चितबड़ागांव पुलिस ने सोमवार को धर्मापुर चट्टी के पास से एक पिकअप पकड़ कर छह पशुओं को बरामद किया। एक पशुतस्कर को असलहा संग गिरफ्तार किया जबकि दूसरा साथी भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप पर लादकर पशुओं को धर्मापुर चट्टी होते हुए गाजीपुर की ओर जाने वाले हैं। उनके पास अवैध शस्त्र भी है। इसके बाद पुलिस धर्मापुर चट्टी पर पहुंच कर चेकिंग करने लगेगी। इसी बीच एक पिकअप को रोक लिया और उसपर सवारे गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना के उतराव निवासी प्रदीप मौर्य को पकड़ लिया। जबकि पिकअप मेें बैठा व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकडे़ गये अभियुक्त के पास से एक कट्टा, दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। वहीं पिकप में लदे पांच गाय और एक बछड़ा बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि इन जानवरों को हम लोग गाजीपुर ले जाते हैं। जहां से इन सबको बड़े वाहनों में लादकर वध हेतु बिहार भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।