फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रंगदारी: पकड़े गए लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

रंगदारी: पकड़े गए लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 09 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी: पकड़े गए लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
बलिया। जिले के नामी गिरामी एक आर्थो सर्जन से छह फरवरी की देर रात तीन करोड़ की रंगदारी के मामले में पुलिस ने सात फरवरी की देर रात करीब छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। जिनसे अब भी पूछताछ कर रही है। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दिया गया। जिससे पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिला महिला चिकित्सालय के सामने स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग के आर्थो सर्जन से बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाश द्वारा लेटर भेजकर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसका समय 12 फरवरी बदमाश द्वारा दिया गया था। अन्यथा की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में आर्थो सर्जन के छोटे भाई व नर्सिंग होम संचालक विनोद सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई थी। इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से छानबीन कर जनपद के विभिन्न स्थानों से करीब छह लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। जिनसे पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed