फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असंतुलित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बालक की मौत

असंतुलित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बालक की मौत

Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
असंतुलित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बालक की मौत
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा डेंजर जोन पुलिया के समीप नगरा की तरफ से आ रही बाइक मंगलवार की देरशाम पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। जिससे बाइक सवार एक सात वर्षीय बच्चे के साथ दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण उस वक्त घटना की भनक किसी को नहीं लगी, तीन रातभर घटनास्थल पर ही पड़े रहे। बुधवार को सुबह लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल दोनों युवकों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक, मिड्ढा भिखपुरा निवासी संदीप राजभर (30), मनीष राजभर (28) अपने भतीजा सात वर्षीय मिकेश राजभर को लेकर नगरा की तरफ से कहीं से आ रहा था। देर रात डेंजर जोन पुलिया के समीप पेड़ से टकरा गए। इसके बाद तीनों गड्ढे में चले गए। चूंकि रात और सुनसान सड़कें होने के कारण रात के वक्त घटना के बारे में किसी को पता नहीं चला। सुबह होते ही जैसे ही लोग रोड में निकले तो पहले बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पाई। इसके बाद नीचें झांकते ही एक बालक समेत तीन लोग लहूलुहान अवस्था पड़े थे। आनन-फानन में तीनों के करीब भीड़ पहुंची तो देखा कि बालक की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर मौत की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed