फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्व कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

पूर्व कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Thu, 13 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मो. जियाउद्दीन रिजवी के बड़े भाई मो. निहालुद्दीन रिजवी का गुरुवार को सिकंदरपुर बलिया मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र पचखोरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मो. निहालुद्दीन रिजवी (70) अपने सहयोगी मनोज गुप्ता के साथ बाइक से किसी निजी कार्य से बलिया गए हुए थे। कार्य पूरा कर वह बलिया से वापस सिकंदरपुर आ रहे थे। जैसे ही वह पचखोरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मो. निहालुद्दीन रिजवी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सहयोगी मनोज गुप्ता को हल्की फुल्की चोटें आईं। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री समेत परिवार के सभी सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए थे। निहालुद्दीन रिजवी की अचानक हुई इस मौत से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed