फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धारदार हथियार से हमला, एक की मौत एक घायल

धारदार हथियार से हमला, एक की मौत एक घायल

Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमला, एक की मौत एक घायल
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया जबकि बीच-बचाव कर रहे एक किशोर को मारकर हमलावरों ने लहूलुहान कर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में मृतक के भाई के तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्घ धारा 308, 304 आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में नन्दलाल बिंद के घर सरया गांव निवासी हीरा लाल बिंद के घर से बारात आई हुई थी। जहां जनवासे में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसीबीच फुलवरियां गांव के नितेश बिंद व रंजीत बिंद उर्फ गूंगा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पास मौजूद प्रबुद्घजनों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया। कुछ देर बाद नितेश बिंद (16) व उसका साथी पंकज बिंद (18) भोजन करने के लिए जनवासे से लड़की के दरवाजे की ओर चल दिए। जनवासे से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि हमलावारों ने धारदार हथियार से नितेश बिंद पर हमला कर दिया। जिसे बचाने के लिए पंकज बिंद भी कूद पड़ा। इसके बाद हमलावर नितेश को छोड़कर पंकज बिंद पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और घंटों बवाल मचा। उधर, सूचना मिलते ही मृतक व घायल के घरवाले मौके पर पहुंच गए, जहां देखा कि नितेेश लहूलुहान पड़ा हुआ और पंकज की मौत हो चुकी है। इस दौरान परिजन दोनों को लेकर एक स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आये। वहीं नितेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस फुलवरियां गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं हमलावर गांव छोड़कर फरार है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई राहुल की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के तहरीर पर दो लोगों के विरुद्घ धारा 304, 308 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जो भी आरोपी है वह सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed