{"_id":"5cffdcb3bdec22074b0ab1c4","slug":"15602720421-ballia-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव स्थित हल्दी कोठी के सामने मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक सहित चालक को पकड़कर कोतवाली ले गए । किशोरी ममेरा भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव गंगहरा जा रही थी कि बाइक से गिर गई, उसी वक्त ट्रक का चक्का उसके सिर को कुचल दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा निवासी सुधा प्रजापति (16) पुत्री श्रवण प्रजापति कुछ दिन पूर्व बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में अपने मामा के यहां घूमने के लिए गई हुई थी। मंगलवार की सुबह मामा के लड़के राजेश प्रजापति के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रही थी, अभी बहेरी गांव के हल्दी कोठी गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रक को देखकर राजेश घबरा गया और असंतुलित हो गया। इससे बाइक के पीछे बैठी सुधा गिर गई, ठीक उसी वक्त ट्रक का चक्का उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना स्थल पर ही किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भागने की फिराक में रहे ट्रक को चालक सहित लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। सुधा रामनगीना सिंह इंटर कालेज में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। मौत की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता-पिता सबका रोते-रोते बुरा हाल था।