फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नर्तकी से छेड़छाड़ में बाराती घराती भिड़े, कई घायल

नर्तकी से छेड़छाड़ में बाराती घराती भिड़े, कई घायल

Sun, 09 Jun 2019 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
नर्तकी से छेड़छाड़ में बाराती घराती भिड़े, कई घायल
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शनिवार रात आई बरात में नर्तकी से छेड़खानी को लेकर बराती आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान बीचबचाव करने गए घरात पक्ष के एक युवक की बरातियों ने पिटाई कर दी जिसको लेकर बरात और घरात पक्ष में मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग चुटहिल हो गए। विवाद के बाद बरातियों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और भोर संपन्न हो सकी।
विज्ञापन

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना के अलावलपुर हरिहरपुर निवासी रमाशंकर निषाद के पुत्र अरविंद की बरात क्षेत्र के प्रधानपुर निवासी गुलाब निषाद के यहां पहुंची। द्वारपूजा भी धूमधाम से हो गया। बाराती नाश्ता कर रहे थे कि तभी नर्तकी को छेड़खानी के लेकर बाराती आपस में ही मारपीट करने लगे। वहां मौजूद घरात पक्ष के लोग विवाद को शांत करने में जुट गए। बारातियों के विवाद को शांत करा रहे एक युवक की बारातियों ने पिटाई कर दी। घराती युवक की पिटाई पर घराती भी आक्रोशित हो उठे। घरातियों एवं बारातियों में जमकर मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। कुछ लोगों द्वारा समझाने पर भी दूल्हे पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बीच भोर में शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed