{"_id":"5cf0269ebdec22070264c83f","slug":"15592424457-ballia-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबहड़। थाना क्षेत्र के बिंद के छपरा गांव के बोहा में गुरुवार सुबह खड़खड़वा इनार के नाम से प्रसिद्ध कुआं में करीब 18 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार बोहा में दौड़ की तैयारी करने वाले युवकों ने अनायास ही कुएं के अंदर झांका जहां उन्हें कुएं के अंदर शव होने का आभास हुआ। उन्होंने शंका के आधार पर इसकी सूचना 100 नंबर एवं दुबहड़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल शिनाख्त करने का प्रयास किया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। युवती के शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था। गर्दन में किसी चीज से कसने का निशान एवं मुंह को चादर से लपेटकर रस्सी से बांधा गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अवधेश चौधरी, थानाध्यक्ष संतोष कुमार आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोई अहम सुराग नहीं मिल सका। युवती का शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रेप के बाद उसकी हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से कुएं में बदमाशों ने फेंक दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला पुष्ट हो पाएगा। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि कुएं में युवती का शव मिला। इसे बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।