{"_id":"5cf023dbbdec22076100cb33","slug":"15592417373-ballia-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनराम बाबा के पोखरे में युवक के डुबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर बहन की शादी में शरीक होने आया एक युवक की चैनराम बाबा समाधि स्थल पर स्थित पोखरे में नहाते समय बृहस्पतिवार को डूब गया। इससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के अखार गांव निवासी संदीप गिरी (18) पुत्र रामचन्द्र गिरी की बहन गुडि़या की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के पठखौली निवासी मनोज गिरी पुत्र रामअवध गिरी से चैनराम बाबा के समाधि स्थल पर गुरुवार को होनी थी। लड़की की शादी के लिए लड़की के मामा मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन के मठिया से सभी लोग चैनराम बाबा समाधि स्थल पर आये हुए थे। शादी के बाद बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। इसी बीच संदीप चैनराम बाबा समाधि स्थल स्थित पोखरे में नहाने चला गया। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। लड़के की डूबने की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों परिवारों में खुशी की जगह मातम छा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।