{"_id":"5ceac852bdec22070b2741d5","slug":"15588906277-ballia-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले डूबे युवक का शव उतराया मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो दिन पहले डूबे युवक का शव उतराया मिला
विज्ञापन
लालगंज। दो दिन पहले गंगा के सती घाट पर डूबे युवक का शव रविवार को दोपहर नदी में उतराया मिला। आसपास के लोगों ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दोकटी एसआई राजकपूर सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के शव का अन्त्य परीक्षण के लिए मना करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि शुक्रवार को बिहार राज्य के सारण जिले के सोनबरसा गांव निवासी राजेश राम पुत्र कृष्णा राम अपने रिश्तेदार सिताब दियारा निवासी अवधेश राम के लड़के के मुंडन में सती घाट आया था। मुंडन संस्कार के बीच वह नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाकर शव को खोजवाया लेकिन नहीं मिल सका था।