{"_id":"5ceac842bdec22072a554115","slug":"15588906118-ballia-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरे अधेड़ की ईलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से गिरे अधेड़ की ईलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
चितबड़ागांव। क्षेत्र के ग्राम सभा मानपुर में शनिवार को आम के पेड़ से गिरकर घायल बजरंगी प्रजापति वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो र्गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी कुंती देवी ने एक व्यक्ति पर जबरन पति को आम के पेड़ पर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर में कुंती ने कहा है कि शनिवार सुबह करीब सात बजे कस्बा के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति घर मानपुर आए और मेरे पति से आम तोड़ने के लिए कहा। वह मेरे पति को आम तोड़ने के लिए ले गया। आम के पेड़ पर लाल चीटों (माटा) को देख पेड़ पर चढ़ने से मना कर दिया। लेकिन उस व्यक्ति ने मेरे पति पर दबाव बनाया और उनके शरीर राख लपेट कर जबरदस्ती पेड़ पर चढ़ा दिया। उसके पति अभी कुछ ही आम तोड़ पाए थे कि लाल चीटों ने उनको काटना शुरू कर दिया जिससे वह अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। पति को ले गए व्यक्ति ने उनको ठंडा पानी पिला दिया और जलन से निजात दिलाने के लिए सबमर्सिबल चला कर काफी देर तक नहला दिया जिससे पति की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पति को नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने ईलाज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के जहां ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर अवधेश चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।