फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   केशनाथ गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार-

केशनाथ गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार-

Fri, 24 May 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
केशनाथ गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार-
बलिया। चितबड़ागांव क्षेत्र के कैलानीपुर चट्टी पर गुरुवार को अंडे की दुकान पर बैठे कलना के ग्राम प्रधान तेज बहादुर यादव के पुत्र केशनाथ यादव को गोली मार कर घायल करने के मामले में फेफना पुलिस ने चार आरोपियों को उनके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कनला निवासी केशनाथ यादव कुछ लोगों के साथ फेफना थाना क्षेत्र के कनालीपुर चट्टी पर स्थित अंडे की दुकान पर बैठा था। इसी बीच हथियारों से लैस बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर केशनाथ को घायल कर दिया। केशनाथ के पेट व कमर के नीचे गोली लगी। आसपास के लोगों ने केशनाथ को घायलावस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में तेज बहादुर यादव ने कलना निवासी रामनाथ यादव पुत्र बनवारी, राजकुमार यादव पुत्र रामनाथ, मुनीब पुत्र घुरहू, रमेश गोंड पुत्र फूलचंद्र गोंड, वकील यादव पुत्र घुरहू के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। फेफना पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गुरुवार की रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed