{"_id":"5ce82821bdec22076c4edb67","slug":"15587185472-ballia-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन परिवारों की चार झोपड़ियां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से तीन परिवारों की चार झोपड़ियां राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार/घोघा। सहतवार और घोघा क्षेत्रों में आग के चलते चार परिवारों की पांच झोपड़ियां राख हो गईं। सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसांव खुर्द में गुरुवार रात करीब 10 बजे आग लगने से तीन लोगों की चार झोपड़ी जलकर राख हो गईं। वहीं, एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गयी। आसपास के लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
चितबिसांव खुर्द निवासी श्रीभगवान वर्मा के रिहायसी झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गयी। जिसमें उनकी दो रिहायसी झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा समान जलकर राख हो गया। वहीं, उनकी एक भैंस झुलस गयी। इस दौरान आग ने विकराल रूप धारण कर बगल के जितेंद्र कुमार वर्मा व दारोगा वर्मा की भी एक-एक झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें रखा सारा समान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मेहनत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार खुले आसमां के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं।
उधर, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवड़ीह में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से हरिशंकर राजभर की गृहस्थी का सारा सामान सहित रिहायशी झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात 9:10 बजे के आसपास हरिशंकर राजभर की झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए आग बुझाने में लग गए। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से हरिशंकर राजभर का अनाज, भूसा, झोपड़ी, पहनने का कपड़ा तथा बर्तन के साथ ही दैनिक दिनचर्या का सभी सामान जलकर राख हो गया।