फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्ति निरीक्षक प्रकरण में दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं

पूर्ति निरीक्षक प्रकरण में दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं

Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक प्रकरण में दूसरे दिन भी मुकदमा दर्ज नहीं
बलिया। बैरिया तहसील के पूर्ति निरीक्षक को धमकी देने के मामले में दूसरे दिन सोमवार को भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इस मामले में एसडीएम को ओर से रविवार को ही निर्देश दिया गया था। बैरिया तहसील में पूर्ति निरीक्षकों के साथ गाली-गलौच, मारपीट व धमकी देने की बात कोई नई नहीं है। इस तरह की घटना के बाद भी उनका मुकदमा दर्ज न होने से आधे दर्जन से अधिक पूर्ति निरीक्षक डीएसओ को बैरिया तहसील क्षेत्र में काम न करने के बाबत पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन

बैरिया तहसील के पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव ने रविवार को रेवती थाना में तहरीर देकर बताया कि उनके साथ गाली-गलौज की गई है और धमकी भी दी गई। पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपा है। इस मामले में उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने भी एसएचओ रेवती को मुकदमा दर्ज करने की आदेश दिया था बावजूद सोमवार को भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। बता दें कि पूर्व में बैरिया तहसील के पूर्ति निरीक्षक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सागर सिंह, दिलीप सिंह, गुफरान, सूर्यनाथ पुष्कर के अलावा तहसील क्षेत्र के रेवती आंशिक के पूर्ति निरीक्षक राहुल भारती के साथ मारपीट व गाली गलौच की घटनाएं हो चुकी हैं। यही नहीं पूर्ति निरीक्षक संजीव सिंह भी डीएसओ को बैरिया में काम न करने के लिए पत्र दे चुके हैं। मौजूदा समय में दुर्गानंद यादव भी गाली गलौच व धमकी से सहमे हुए हैं और तहरीर के बाद भी अब तक धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर व उनके द्वारा ऑडियो रेवती थाने को मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed