फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन की जद में आने से महिला की मौत

ट्रेन की जद में आने से महिला की मौत

Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की जद में आने से महिला की मौत
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर रविवार की सुबह जन साधारण एक्सप्रेस की जद में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

आज सुबह करीब 60 वर्षीया एक वृद्धा रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन को पार कर रही थी। इसी दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस की जद में आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग महिला की पहचान करने में जुट गए, लेकिन पहचान नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन के पैनल रूम को दी। पैनल रूम की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे ले लिया। इस संबंध में दिलदारनगर रेलवे चौकी के प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। बहत्तर घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed