फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अवैध पिस्टल व कारतूस संग दो असलहा तस्कर गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व कारतूस संग दो असलहा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अवैध पिस्टल व कारतूस संग दो असलहा तस्कर गिरफ्तार
नगर निकाय चुनाव के दौरान कोतवाली और स्वाट टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास से शनिवार की भोर में आठ पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने अपने कार्यालय में किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह पुत्र श्रीराम विनय सिंह तथा फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया निवासी सचिन श्रीवास्तव पुत्र अशोक श्रीवास्तव हैं। बताया कि मुखबिर की सूचना पर महुआ मोड़ के पास दो असलहा तस्कर बिहार से अवैध असलहा लेकर ट्रेन से उतरे और रोडवेज की ओर जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय हमराहियों संग मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दबोच लिया। जिनके पास से आठ पिस्टल, मैग्जीन, छह जिंदा कारतूस आदि बरामद किया। तस्करों ने पूछताछ में बताया, बिहार प्रांत के मुंगेर से 15 हजार रुपये प्रति पिस्टल खरीद कर लाते है और जिले में 20 से 25 हजार रुपये में आसानी से बेच देते हैं। इस समय निकाय चुनाव चल रहा है। जिसमें मुंहमांगी कीमत 30 से 35 हजार रुपये मिल जाती है। असलहों पर यूएसए मेड लिखा हुआ था। दोनों असलहा तस्कर पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। दोनों तस्करों के विरूद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि राकेश सिंह पर पूर्व में 16 मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है। जबकि सचिन श्रीवास्तव पर पूर्व में सुखपुरा व कोतवाली में तीन मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed