{"_id":"59eb88804f1c1bc9678b6e09","slug":"151508608128-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बीडीसी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बीडीसी की मौत
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार। 16 अक्टूबर की शाम चांदपुर चट्टी पर सायकल सवार को बचाने में गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव का क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार पांडेय बब्लू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बीएचयू केट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके मौत की सूचना पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर चौधरी आदि लोग पहुंचे। गौरतलब है कि 23 वर्ष का युवा जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय था। अखिलेश के निधन से माता गिरिजा देवी की हालत तो खराब थी, उसकी मासूम पत्नी नेहा को देख वहां मौजूद हर आंख भरभरा गई। अभी पूरी गृहस्ती को समझने का मौका भी उसे नहीं मिला कि प्रकृति ने उसके साथ ऐसा क्रूर मजाक कर दिया।
विज्ञापन