फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   150 people, including 22 nominated prosecution

22 नामजद सहित 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 28 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 कसबा स्थित चौराहे पर बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत के बाद ग्रामीणों ने सुखपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर  पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को 22 नामजद सहित  डेढ़ सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


बता दें कसबा स्थित चौराहे पर  बुधवार की रात आठ बजे अज्ञात साइकल सवार को बांसडीह की ओर जा रही ट्रक  ने सामने से टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने उसे पिकेट पर तैनात  सिपाहियों के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में उसने दम  तोड़ दिया।
विज्ञापन


  साइकल सवार की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम  लगा दिया। करीब 45 मिनट बाद पहुंचे थानाध्यक्ष विनीत कुमार राय पर  ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर दी। पुलिस के हल्के बल प्रयोग के बाद ग्रामीण  तितर-बितर हो गए। इसके बाद उपनिरीक्षक कमलेश यादव की तहरीर पर 22 लोगों को  नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर , टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस बांसडीह से पकड़ कर चालक सहित थाने लाई।

भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने से रोष
 कसबा स्थित चौराहे पर हादसे के बाद हुए बवाल के दौरान चिह्नित गांव के  भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिससे भाजपाजनों में काफी  आक्रोश है। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि घटना को राजनीतिक  रूप देना ठीक नहीं है। सुखपुरा पुलिस ने नामजद लोगों में अधिकांश भाजपा  कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। ऐसे लोगों के नाम भी मुकदमा दर्ज  किया गया है जिसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा इस मामले में चुप नहीं  बैठेगी। फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है।  पुलिस सपा के इशारे पर बवाल खड़ा कर रही है। लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपनी  मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है।


स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
 समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने जिलाधिकारी से  मांग किया है कि 24 घंटे के अंदर जब तक गोलबंर नहीं बन जाता तब तक स्पीड  ब्रेकर बनाया जाए। राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेकानंद  पाठक ने प्रशासन से मांग किया है कि आए दिन दुर्घटना हो रही है। वहां पिकेट  पर तैनात सिपाहियों को तीव्रगति से चलने वाली वाहनों पर अंकुश लगाने की  आवश्यकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed