{"_id":"57ffa15b4f1c1b6752290cb0","slug":"15-naamjad-300-par-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नामजद तथा तीन सौ अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 नामजद तथा तीन सौ अज्ञात पर केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के निर्देंश पर दुबहर पुलिस ने क्षेत्र के घोड़हरा गांव में बुधवार को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 15 नामजद एवं तीन सौ अज्ञात लोगाें के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर धड़-पकड़ शुरू कर दिया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।
थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में मंगलवार की रात झालर व लाइट हटाने को लेकर ताजियादार एवं दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य आमने-सामने हो गए और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर मामला शंात करा था। बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने ताजिया नहीं उठाने तथा दुर्गा पूजा समिति ने विसर्जन नहीं करने का फैसला किया।
सूचना पर पहुंची जिला व पुलिस प्रशासन के समझाने पर समिति के लोगों ने मूर्ति का विसर्जन कर दिया ताजियादार नहीं माने। बुधवार की शाम तक पुलिस प्रशासन ताजियादाराें को समझाते रहे। अंत में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचकर ताजियादारों को मनाने का प्रयास किया बावजूद किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
जब एसपी ने लाठीचार्ज की बात कही तो दो ताजियादार मान गए लेकिन एक ताजियादार जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद पुलिस ने एसपी के निर्देश पर ग्रामीणों की मदद से ताजिए को करबला तक पहुंचाया। वहीं दोनों पक्षों के लोगों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ नामजद तथा तीन सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर धड़-पकड़ शुरू कर दिया गया है।