{"_id":"6acaa2b9038091af970b2c6f","slug":"roadways-bus-collides-with-tractor-trolley-while-overtaking-five-passengers-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1960003-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, पांच यात्री घायल
Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद साधन का इंतजार करतीं सवारियां, क्षतिग्रस्त बस व सड़क पर बिखरा पड़ा गेहूं।
बख्शी का तालाब। रामपुर बेहड़ा में शनिवार सुबह ओवरटेक करने के दौरान लोनी डिपो की रोडवेज बस गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे किनारे पलट गई, जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार चालक समेत पांच लोग बच गए।
दिल्ली के आनंद विहार से आ रही बस सुबह करीब छह बजे सीएमईटी मर्चेंट नेवी इंस्टीट्यूट के सामने पहुंची थी। यहां चालक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी बस उससे टकरा गई। टक्कर में बस का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि हादसे के बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी।
बस में सवार यात्री हसन ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज से सो रहे यात्रियों की नींद खुल गई। यात्री चीखते रहे लेकिन चालक बस चलाता रहा। यात्रियों के दबाव बनाने पर उसने दिगोई गांव स्थित फौजी ढाबे के सामने बस रोकी। बस में सवार 32 यात्रियों में से पांच को चोटें आईं। घायल रवि शंकर शुक्ला और ओमदत्त शर्मा उपचार के लिए अस्पताल गए, जबकि तीन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बाकी यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।