फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरी की दो बाइक के साथ 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक के साथ 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Sun, 10 Feb 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी की दो बाइक के साथ 20 हजार का इनामिया गिरफ्तार
रेवती। रेवती पुलिस ने शनिवार को देर शाम 20 हजार के इनामी बदमाश को चोरी की दो बाइक व 315 बोर के लोडेड तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोलनाला के समीप घेराबंदी की। इसी बीच श्रीनगर के तरफ से आ रहे बाइक को रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार बाइक मोड़ कर पीछे की तरफ भागने लगे और इसी बीच दोनों बाइक सवार युवक बाइक असंतुलित होने के कारण गिर गए। जिसकी वजह से उन्हें चोट भी लगी। पुलिस टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम क्रमश: गौतम यादव पुत्र स्व. केदार यादव निवासी दया छपरा (टांड़ी) व मारकंडेय ठाकुर पुत्र स्व. विजय ठाकुर निवासी नौरंगा थाना बैरिया बताया। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों के सरगना गौतम यादव पर पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था और काफी दिनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed