फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 20 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
सीयर-सोनाडीह मार्ग पर मंगलवार को सुबह कुन्डैल ढाले के पास ट्रैक्टर के पहिए से दबकर वृद्ध के दोनों पैर जख्मी हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां गंभीर अवस्था के चलते जिला डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच निवासी राम सकल धोबी (64) गधों के साथ ईट भट्ठे से बेल्थरारोड की ओर आ रहा था कि कुन्डैल ढाले के पास एक ट्रैक्टर ने गधे को धक्का मार दिया। गधे के गिरने के साथ ही राम सकल भी सड़क पर गिर पड़ा और ईट से लदा ट्रैक्टर का पहिया उसके दोनों पैरों पर चढ़ गया जिससे दोनों पैर जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर से रेफर होने के बाद इलाज के दौरान गोरखपुर स्थित अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed