फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नदियों के किनारे धड़ल्ले हो रहा अवैध खनन

नदियों के किनारे धड़ल्ले हो रहा अवैध खनन

Mon, 12 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नदियों के किनारे धड़ल्ले हो रहा अवैध खनन
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं लग सका है। गंगा, घाघरा व टोंस नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा फल फूल रहा है। खनन और राजस्व विभाग के अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। इस अवैध कारोबार से जहां बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं वहीं हर महीने करोड़ों के राजस्व की भी हानि हो रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2008-09 में सफेद बालू के खनन के लिए पट्टा देने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। जून 2016 में बेल्थरारोड स्थित हल्दीरामपुर व खैराखास स्थित खदान का पट्टा भी समाप्त हो गया। लेकिन इसके बाद भी जिले में खनन का कार्य कभी नहीं रुका। हालांकि सरकार के प्रयास के बाद वर्ष 2017 में जिला प्रशासन की ओर से ई-टेंडरिंग की प्रकिया शुरू की गई। इसमें केवल चार बालू खदानों को शामिल किया गया है जो घाघरा व टोंस के किनारे के हैं। लेकिन धरातल पर स्थिति यह है कि गंगा, घाघरा व टोंस के किनारे धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के गंगा किनारे के गांव कोटवां नारायनपुर, नसीरपुर मठ, सरयां, उजियार, भरौली, गोविंदपुर, सोहांव, पलियाखास, कोट अंजोरपुर से लेकर शहर से सटे महावीर घाट, हल्दी, बैरिया तक जगह-जगह सफेद बालू का खनन बदस्तूर जारी है। इसके अलावा घाघरा के किनारे डूहा बिहरा, कठौड़ा, लिलकर, सीसोटार, जमुई आदि गांवों के किनारे भी धड़ल्ले से अवैध खनन का काम जारी है तो टोंस नदी के किनारे चितबड़ागांव, थम्हनपुरा आदि स्थानों पर सफेद बालू का खनन चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
केवल चार खदानों का हुआ ई-टेंडर
बलिया। जिले में अब तक केवल बालू खदानों का ई-टेंडर किया गया है। इसमें रसड़ा तहसील के टोंस नदी के किनारे नगहर में 6.70 एकड़ व मुड़ेरा में 4.26 एकड़ तथा घाघरा किनारे बेल्थरारोड तहसील के खैराखास में 11.90 एकड़ व हल्दीरामपुर में 10.99 एकड़ का है। लेकिन अवैध खनन का काम सैकड़ों स्थानों पर किया जाता है।


कोट
अवैध खनन को रोकने के लिए सभी एसडीएम व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जा चुका है। कई इलाकों में कार्रवाई भी हुई है। जल्द ही टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज सिंघल, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed