फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   इंडिका की टक्कर से छात्रा की मौत

इंडिका की टक्कर से छात्रा की मौत

Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
इंडिका की टक्कर से छात्रा की मौत
रसड़ा। प्रधानपुर मार्ग स्थित डेहरी गोदाम के समीप सड़क पार करते समय शनिवार की दोपहर इंडिका कार के धक्के से पांच वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के डेहरी निवासी मुकेश सिंह की पांच वर्षीय पुत्री आयुषी सिंह विद्यालय की गाड़ी से उतरकर सड़क पार कर के घर जा रही थी। इसी बीच रसड़ा की तरफ से आ रही इंडिका गाड़ी ने जोरदार धक्का मार दिया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचते तब तक इंडिका सवार गाड़ी लेकर भाग निकले। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। छात्रा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मृत्यु के समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed