फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डकैती मामले में 13 दिन बार भी खुलासा नहीं

डकैती मामले में 13 दिन बार भी खुलासा नहीं

Mon, 10 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
डकैती मामले में 13 दिन बार भी खुलासा नहीं
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बिंदटोला में पिछले 28 जून की रात हुई डकैती की घटना में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। 13 दिन पूर्व पड़ी डकैती में डकै त गहने, नकदी समेत घर का कीमती समान उठा ले गए थे और लोगों को मारीापीटा भी था।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिंद टोला निवासी शिवमुनि प्रसाद, श्री भगवान प्रसाद व शिवकुमार प्रसाद के घर के सभी लोग 28 जून की रात खाना खाकर सो रहे थे करीब एक दर्जन की संख्या में हथियार से लैस डकैतों ने रात में घर पर धावा बोला। डकैतों ने सभी के हांथ-पांव बांध दिए और घर खंगालना शुरू कर दिया । महिलाओं के मंगलसूत्र, कान की बाली, नथिया तक नहीं छोड़ा । शिवमुनि प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि मेरी 13 वर्षीय बेटी पूजा ने जब विरोध किया तो उसे गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया । वहीं श्री भगवान प्रसाद को भी डकैतों ने बुरी तरह घायल कर दिया है । घटना को अंजाम देकर डकैत खेतों के रास्ते ही भागने में सफल रहे ।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ितों ने एक घंटे तक 100 नंबर पर फोन लगाया, लेकिन नहीं लगा । काफी देर के बाद 100 नंबर पर बात हुई, तब जाकर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। डकैती हुए करीब 13 दिन बीत गए, लेकिन आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ । क्षेत्र में इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है । इस बावत कोतवाली बैरिया के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के नजदीक तक पहुंच चुकी है जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed