{"_id":"5c6eecdcbdec225fe96d7b0e","slug":"131550773468-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद भी प्रबंधक पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह बाद भी प्रबंधक पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गणित की परीक्षा के दौरान मोहम्मद मुनीर मुस्लिम इंटर कॉलेज हथौड़ी की कापियां केंद्र के बाहर लिखने के मामले में एसटीएफ ने प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन प्रबंधक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उधर, सहायक शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह द्वारा इंद्रासन सिंह इंटर कॉलेज कुरेजी व पहलवान बाबा जीतन सिंह इंटर कॉलेज हजौली पर भी बाहर से काफी लिखने के मामले में संबंधित विद्यालयों को काली सूची में डालने की संस्तुति की थी।
मालूम हो कि 16 फरवरी को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा सुबह की पाली में चल रही थी। इस दौरान गड़वार थाना क्षेत्र के हथौड़ी स्थित मोहम्मद मुनीर इंटर कॉलेज के विद्यालय की कापी 200 मीटर की दूरी पर मलाही चक गांव के एक मकान में लिखी जा रही थी। जिसमें कार्यवाई करते हुए एसटीएफ लखनऊ व गोरखपुर ने मौके से पांच लोगों को उत्तर पुस्तिका के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एसटीएफ की तहरीर पर प्रबंधक व प्रबंधक पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर प्रबंधक पुत्र व प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक सप्ताह बाद भी गड़वार पुलिस प्रबंधक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में पहलवान बाबा जीतन सिंह इंटर कॉलेज हजौली व इंद्रासन सिंह इंटर कॉलेज कुरेजी पर भी बाहर से कापी लिखने के मामले में केंद्र व्यवस्थापक को जेल तथा विद्यालय को दीबार करने की संस्तुति की गई थी। सूत्रों की मानें तो विद्यालय प्रबंधकों द्वारा हाईकमान से जुगाड़ लगाकर विद्यालय को काली सूची में जाने से बचाने की फिराक में लगे हुए। वहीं नकल व शिक्षा माफिया प्रशासन की नकल विहीन परीक्षा कराने की व्यवस्थाओं को तार-तार करने में लगे हुए है। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।