फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांव के लोग भिड़े

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांव के लोग भिड़े

Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गांव के लोग भिड़े
बेरूआरबारी/हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सुरहा ताल में शनिवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बसंतपुर और देवकली गांव के युवकों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और दो गंभीर रूप से घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

देवकली ग्राम सभा के दर्जनों युवक मूर्ति विसर्जन के लिए बसंतपुर स्थित सुरहाताल गए हुए थे। जहां मूर्ति विसर्जन होने वाला ही था कि पहले से ही वहां मौजूद बसंतपुर के करीब दर्जन से अधिक नशे में धुत युवकों और देवकली गांव के युवकों के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के बसंतपुर निवासी सर्वेंद्र सिंह 27, बलदेव सिंह 19 गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि देवकली ग्राम सभा से संजय राम 25, राजीव भारती 18, आशीष 22 को मामूली चोट आई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सर्वेंद्र एवं बलदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद दोनों गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed