फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बदमाशों ने मारपीट कर प्रधान से 20 हजार नकदी छीना रकि

बदमाशों ने मारपीट कर प्रधान से 20 हजार नकदी छीना रकि

Sat, 14 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मारपीट कर प्रधान से 20 हजार नकदी छीना  रकि
चिलकहर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया नहर पुलिया के समीप परसिया प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर 20 हजार नकदी छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे बदमाशों ने अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। गड़वार पुलिसे बाइक को अपने कब्जे में लेकर पीड़ित की तहरीर पर छानबीन में जुट गई है। चिलकहर विकासखंड के परासिया गांव के प्रधान शिवनाथ चोगड़ा चट्टी से नहर पकड़कर अपनी बाइक से गांव जा रहा था कि रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। जमकर मारपीट करने के साथ उनके पास से 20 हजार नकदी रुपये छीन लिया। तब तक ग्राम प्रधान ने हो हल्ला करना शुरू किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए । मौके पर लोगों को पहुंचते देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले । सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि घटना मारपीट की है, लूट की नहीं है। ग्राम प्रधान द्वारा लूट का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed