फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने आत्महत्या का किया प्रयास

प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने आत्महत्या का किया प्रयास

Sun, 17 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने आत्महत्या का किया प्रयास
सिकंदरपुर। कस्बा की एक युवती ने रविवार की दोपहर प्रेमी के दरवाजे पर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसे सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम सिंह व चौकी प्रभारी सतेन्द्र राय ने पकड़कर बचाया और समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं थोड़ी देर बाद युवती बेहोश होकर गिर गई। जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती द्वारा पूर्व में कस्बा के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने युवती के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया था। जिसमें युवती द्वारा न्यायालय में अपना बयान पलट दिया गया। जिसके बाद आरोपी युवक की कुछ दिन पूर्व जमानत हो गई। युवती द्वारा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि युवक 2017 से प्रेम करता था और शादी करने का वादा किया था। विगत चार माह से वह किराए के मकान में लेकर रहता था। इस दौरान गर्भ में तीन माह का उसका बच्चा भी है, लेकिन अब वह अकेले छोड़कर फरार हो गया है। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई, जहां युवक के घर वालों द्वारा बताया गया कि युवक यहां पर नहीं है और हम लोगों से कोई मतलब नहीं है। जिसके बाद युवती रविवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और मिट्टी तेल उड़ेल आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बचा लिया। इस दौरान थोड़ी देर में युवती गिरकर बेहोश हो गई। जिसे पुलिस ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed