फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े , 13 लोग गंभीर

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े , 13 लोग गंभीर

Mon, 01 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े , 13 लोग गंभीर
उंभाव थाना क्षेत्र के जमुआव ग्राम में सोमवार को सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं । इस दौरान हुई मारपीट में एक महिला समेत 13 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुआव गांव ग्राम निवासी अनीता (25) पत्नी अवधेश सोमवार की सुबह अलाव तापते समय झुलस गई । परिजन अनीता को इलाज के लिए ले जा रहे थे कि मार्ग से वाहन गुजरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी ,जिसमें एक पक्ष के जय राम (45), बिपिन (28), अनीस (20), सर्वजीत (18) और सोनी (20) पुत्री सुरेंदर तथा दूसरे पक्ष के देवेंद्र (65) वीरेंद्र (65), राजेश (55), रामप्रवेश (30), विद्यासागर (25), विजय शंकर (26) घायल हो गए। सीएचसी पर इलाज के बाद विनय और जयराम को रेफर कर दिया ।दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed