फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मुखबिर के दुश्मन बने आरोपी व पुलिस

मुखबिर के दुश्मन बने आरोपी व पुलिस

Sun, 22 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुखबिर के दुश्मन बने आरोपी व पुलिस
भीमपुरा। सावधान! किसी घटना में पुलिस की मदद करना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है। जिसका जीता जागता उदाहरण रामपट्टी तासपुर में पुलिस द्वारा देखने को मिला। जिस युवक ने किशोरी के शव को उसी के परिजनों द्वारा छिपाये जाने की सूचना पुलिस को दी थी। वह ही अब आरोपी परिवार और पुलिस दोनों के जान के दुश्मन बन गए है। अगर कहीं कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार दोनों हो सकते है। यह चर्चा गांव सहित क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर खूब हो रही है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामापट्टी गांव से शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी का जला हुआ शव झाड़ी से बरामद किया था। इसकी सूचना एक युवक द्वारा पुलिस को दी गई थी। युवक के सूचना पर पुलिस किशोरी के घर पर पहुंची, जहां किशोरी के परिजनों ने घटना से साफ इंकार कर दिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया की उसकी एक ही बेटी है और उसे पुलिस के समक्ष पेश कर दिया। इसके बाद पुलिस आस पास के लोगों व परिजनों से पूछकर वापस लौटने लगी। सूचना दिए युवक को पता चला कि पुलिस किशोरी के शव बिना बरामद किये वापस लौट रही है तो उसने अपनी सूचना को सही बताया। युवक की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शव की तलाश में जुट गई। अंत में एक बच्चे की सुराग पर शव का पता लग ही गया। पुलिस ने किशोरी के जले शव को झाड़ी से बरामद कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण सूचना देने वाले का नाम पुलिस से पूछने लगे। जिस पर पुलिस ने मुखबिर युवक का नम्बर बता दिया। नंबर के आधार पर ग्रामीणों ने युवक का पता लगा लिया। इसके बाद युवक को सबक सिखाने की चर्चा तेज हो गई है। जिससे युवक व परिवार के लोग दहशत में है। इस घटना को लेकर गांव सहित क्षेत्र में तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म है। लोग इसे ऑनर किलिंग से जोड़ कर देख रहे हैं। वही पुलिस इसे आत्महत्या मान कर कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मृतक किशोरी की बड़ी बहन के तहरीर पर मृतका की मां, बाबा और चाचा के विरुद्ध धारा 306, 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इनसेट...
युवक नहीं देता सूचना, वहीं दफन हो जाती किशोरी की कहानी
भीमपुरा। किशोरी के शव को छिपाने में पूरे गांव के लोग व परिजन एक मत थे। अगर युवक द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी जाती तो किशोरी की कहानी वहीं दफन हो जाती और दो बेटियों की जगह एक ही बेटी होने का झूठ सच हो जाता। लेकिन शायद यह ऊपर वाले को मंजूर नहीं था। जिसने घटना से पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed