{"_id":"59b431364f1c1bfb7f8b5742","slug":"121504981302-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागिनी के बहन के साथ छेड़खानी, दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रागिनी के बहन के साथ छेड़खानी, दी तहरीर
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी मृतिका छात्रा रागिनी के पिता जितेंद्र दूबे ने शनिवार को बांसडीहरोड थाने में गांव के ही एक युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी सिया के साथ उक्त युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया।
तहरीर में जितेंद्र दूबे ने बताया कि बेटी रागिनी हत्याकांड की चश्मदीह गवाह उसकी छोटी बेटी सिया शुक्रवार की दोपहर स्कूल से पढ़कर शंकरपुर चट्टी से घर जा रही थी। इसी बीच गांव का दीपू यादव रास्ते में सिया को घूर-घूर कर देखने लगा। सिया को किसी अनहोनी होने की आशंका हुई। उसने घर जाकर घरवालों से आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित ने युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया दिया। पीड़ित ने जानमाल की गुहार लगाई है। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के बजहा गांव के काली मंदिर के पास आठ अगस्त की सुबह विद्यालय जाते वक्त छात्रा रागिनी की बदमाशों ने दिन-दहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस घटना की चश्मदीह गवाह मृतिका की छोटी बहन सिया है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया है। साथ ही छात्रा सिया से भी बयान लिया गया है। पुलिस पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर तैनात है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा में कहीं से चूक नहीं होने दी जाएगी।