फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लाखों रुपये ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफास

लाखों रुपये ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफास

Thu, 13 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये ठगी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफास
बेल्थरारोड। दक्षिण अफ्रीका समेत खाड़ी देशों में फर्जी वीजा के जरिए लोगों को भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि कतर, कुवैत ,दुबई और दक्षिण अफ्रीका में नौकरी का झांसा देकर जालसाज गिरोह ने कई दर्जन लोगों के पासपोर्ट अपने पास रख लिया। सूत्रों की माने तो दर्जनों लोगों ने दलाल के माध्यम से विदेशों में काम करने के नाम पर न्यू गल्फ स्टार ट्रेनिंग सेंटर के दलाल के पास 10 से 30 हजार रुपये जमा किया। इसी बीच फर्जी बीजा थमाकर कंपनी के दलालों ने लोगों से पासपोर्ट ले लिया। पासपोर्ट वापस करने के लिए दलाल द्वारा धन की मांग किए जाने से लोग भड़क गए तथा बुधवार की देर शाम पुलिस चौकी पहुंच न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस चौकी प्रभारी पीके उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जालसाजों ने नगर समेत आसपास के जिलों में शिविर लगाकर विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed