Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर
बलिया। सुमेर हत्याकांड के फरार चल रहे दो आरोपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हालांकि पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की की नोटिस उनके घर पर चस्पा कर दिया है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह की हत्या गोपालपुर गांव में 21 मई 2017 को वैवाहिक कार्यक्रम में जाते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर की थी। मृतक सुमेर सिंह के बड़े पुत्र अमित सिंह के तहरीर पर पुलिस ने बहुआरा निवासी पूर्व प्रधान राजनारायन सिंह, जितेंद्र सिंह, धमेंद्र सिंह व सागर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया था। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया। जिसके बाद आरोपी जितेंद्र व उसके पुत्र धमेंद्र तथा राजनारायण ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि सागर सिंह अब भी फरार चल रहा है। पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करवाया दिया था। बावजूद आरोपी अब भी पुलिस के पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

इस बाबत एएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। अगर गिरफ्तारी नहीं हो पाती है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed