{"_id":"5c6999cbbdec22739402b413","slug":"11550424523-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की छापेमारी में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ की छापेमारी में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र मोहम्मद मुनीर मुस्लिम इंटर कॉलेज हथौड़ी से कुछ दूरी पर स्थित एक घर में शनिवार को एसटीएफ लखनऊ व गोरखपुर की टीम ने छापेमारी कर बोर्ड परीक्षा की लिखी जा रही कापियां पकड़ी थी। टीम ने मौके से कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक पुत्र समेत पांच लोगों को पकड़ लिया था और इसके बाद पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए पांचों को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में प्रबंधक समेत दो लोग फरार चल रहे थे। इसी बीच देर रात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रबंधक अभी भी फरार है। एसटीएफ की कार्रवाई से नकल माफियाओं और शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए थे। बावजूद इसके नकल व शिक्षा माफिया चिलकहर क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा की नकल विहीन व्यवस्था को तार-तार करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों में इस क्षेत्र के तीन विद्यालयों में बाहर से लिखी हुई कॉपियां पकड़ी गईं लेकिन मामले को दबाया जाता रहा। शनिवार को मोहम्मद मुनीर मुस्लिम इंटर कॉलेज हथौड़ी पर हाईस्कूल गणित की परीक्षा चल रही थी और कुछ कापियां विद्यालय से मात्र 200 मीटर दूरी पर एक मकान में लिखी जा रही थी जहां एसटीएफ ने छापेमारी की। टीम ने पांच लोगों को पकड़ लिया जबकि कॉलेज के प्रबंधक समेत दो लोग भाग निकले। एसटीएफ निरीक्षक की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रात में आरोपी गड़वार थाना के मलाही चक निवासी रणजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो रणजीत कहीं दूर भागने की फिराक में था तब तक बड़े पैमाने पर पहुंची पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेराबंदी करके प्रधान के घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके पास से एक बैग मिला है जिसमें कई मार्कशीट भी पाए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
केंद्र के बाहर कापियां लिखवाने का चल रहा सिलसिला
चिलकहर। क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखने का मामला नहीं थम रहा है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों में दो सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर तो लगा दिए गए लेकिन नकल माफिया व शिक्षा माफियाओं ने दूसरा रास्ता अपनाते हुए अब कापियों को ही बाहर लिखवाना शुरू करा दिया है। बताया जाता है कि नकल माफिया इसके बदले में 25 से 30 हजार तक की वसूली करते हैं। बताया जाता है कि यह खेल क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों पर चल रहा है।
बड़े शिक्षा माफियाओं पर हाथ डालने की जरूरत
सूत्र बताते हैं कि बलिया में हो रही कार्रवाई की जानकारी अब शासन स्तर से ली जा रही है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर शिक्षा माफियाओं को गिरफ्त में लिया जाएगा। इस दौरान शिक्षा विभाग के उन लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो परीक्षा प्रक्रिया में ढिलाई बरत रहे हैं। उन पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। फिलहाल बड़े पैमाने पर एसटीएफ छापेमारी की योजना बना रही है।