{"_id":"5c1a8d63bdec2256f87b2a11","slug":"11545244003-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई-तोसक की दुकान में शार्ट-सर्किट से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजाई-तोसक की दुकान में शार्ट-सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। कस्बा स्थित बड़ी बाजार स्थित एक रजाई गद्दा की दुकान में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
कस्बा निवासी शंभू रौनियार की बड़ी बाजार में रजाई-तोसक की दुकान है। इस दुकान के दूसरे मंजिल पर रहते हैं। जबकि पुराना घर कस्बा में है। जहां कुछ लोग रहते हैं और वहीं पर भोजन बनता है। मंगलवार की शाम प्रतिदिन की भांति दुकानदार दुकान बंदकर घर खाना खाने चले गए। दुकानदार अभी भोजन कर ही रहा था कि आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख हो-हल्ला करने के साथ ही दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार सहित परिवार दुकान पर पहुंचे और बांसडीह कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। जहां अग्निशमन के जवानों ने पुलिस के सहयोग से काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।