फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
सहतवार (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के दुबेछाप पुरवा में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला झुलस गयी। आसपास के लोगों ने उसे पीएचसी सहतवार पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते वक्त महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि छपिया के दुबेछाप पुरवा निवासी हीरालाल राजभर के घर से धुआं निकलता देख आसपास के दर्जनों लोग दौड़कर भागे, जहां देखा कि शांति देवी (20) पत्नी अमर राजभर झुलस गई है और कराह रही है। घटना की सूचना मिलते ही खेत में काम कर रहे मृतका की सासु, ससुर भी आ गये। उपस्थित लोगों ने महिला को सहतवार हास्पिटल ले गये, जहां से डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते वक्त विवाहिता ने रास्ते दम तोड़ दिया। मृतका की शादी एक मई 2018 को सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया के दुबेछाप पुरवा निवासी हीरालाल राजभर के पुत्र अमर राजभर के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed