फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
बलिया (सहतवार)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही के चांदपुर नयी बस्ती पुरवा में बृहस्पतिवार को तीन माह पहले बिछाए गए खड़ंजा को उखाड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान चर्ले ईंट-पत्थर में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी सहतवार पहुंचाया। इस मामले में एक पक्ष के अरुण कुमार चौरसिया के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लगभग तीन माह पहले ग्राम सभा सिगही के चांदपुर नयी बस्ती पुरवा में बच्चालाल वर्मा के मकान से पन्नालाल चौरसिया के मकान तक ग्राम निधि के पैसे से ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी व खड़ंजा का कार्य कराया गया गया था। गुरुवार को करीब 11 बजे बच्चालाल वर्मा के परिवार तथा कुछ अन्य लोग बिछे हुए खड़ंजे को उखाड़ने लगे। इस पर पड़ोस के अरुण कुमार चौरसिया के परिवार के लोग विरोध करने लगे। जिस पर बच्चालाल के परिवार के लोग छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिसमें अरुण कुमार चौरसिया (45), अमरेन्द्र कुमार चौरसिया (24), मीना देवी (48) पत्नी सुभाष, राजन माली (47), अनीता देवी(45) पत्नी अमर नाथ वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले मे पांच लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed