{"_id":"5a171c954f1c1b6a678bd857","slug":"11511464085-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने रुकवाई दूसरी शादी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। पति-पत्नी के बीच चल रहे मुकदमे का निस्तारण अभी हुआ भी नहीं है। इस बीच पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने का पता लगते ही पहली पत्नी ने सहतवार थाने में तहरीर देकर शादी रुकवा दिया।
जानकारी के अनुसार, सोनू प्रजापति पुत्र गोपाल प्रजापति निवासी कदम चौराहा बलिया की शादी 20 अप्रैल 2013 को उषा कुमारी पुत्री अष्टमी राम निवासी बैरिया के साथ हुई थी। दो वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद उषा को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उषा के पिता बेटी को अपने साथ घर ले गए, जहां बैरिया थाने में ससुराल वालों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया। इस बीच सोनू की दूसरी शादी पूजा पुत्री चंद्रमा प्रजापति निवासी बेउर थाना सहतवार से तय हो गई। बीते 19 नवंबर को बकायदा तिलक संपन्न हुआ, जिसकी भनक उषा को लगी। उसने सहतवार थाना पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रूकवा दिया। उषा का कहना था कि सोनू ने शादी समारोह के कार्ड पर भी अपना पता बदलते हुए बैरिया लिखवाया था।