फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जांच के दौरान पिकअप से 2.95 लाख कैश बरामद

जांच के दौरान पिकअप से 2.95 लाख कैश बरामद

Thu, 28 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
जांच के दौरान पिकअप से 2.95 लाख कैश बरामद
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के चितबड़ागांव मोड़ पर गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे वाहन चेकिंग के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट व थाना पुलिस ने एक पिकअप से दो लाख 95 हजार की धनराशि बरामद की। धनराशि का कोई कागजात नहीं देने के कारण पुलिस ने उसे जब्त कर कार्रवाई की। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चितबड़ागांव पुलिस चितबड़ागांव मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बलिया से बक्सर की ओर जा रही पिकअप की जांच पुलिस ने की तो उसके केबिन में रखे दो लाख 95 हजार की धनराशि मिली। पुलिस ने जब चालक से इस बाबत कागजात मांगे तो वह नहीं दे सका। पुलिस ने बरामद धनराशि को जब्त करते हुए धनराशि के बाबत कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और पिकअप को सीज कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि धनराशि के बाबत कागजात प्रस्तुत करने के लिए चालक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed