फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लड़के की बरामदगी थानाध्यक्ष से लगाई गुहार

लड़के की बरामदगी थानाध्यक्ष से लगाई गुहार

Thu, 03 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
लड़के की बरामदगी थानाध्यक्ष से लगाई गुहार
सिकंदरपुर। थाना परिसर में गुरुवार को पंजाब के अमृतसर से दो लोग पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर राम सिंह से एक युवक की तलाश की गुहार लगाई। इसमें एक उक्त युवक का पिता है तो दूसरा उस महिला का पति जो उसके साथ आकर यहां पर रहने लगी थी।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी निवासी छोटेलाल की शादी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी ममता के साथ 2010 में हुई थी। शादी के बाद से ही ममता अपने पति छोटेलाल के साथ पंजाब रहती थी। इसी दौरान उसके दो बच्चे ज्योति व विक्की हुए। विगत डेढ़ माह पहले ममता पंजाब के अमृतसर निवासी जतिन राजपूत के साथ सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव आकर रहने लगी। उधर जतिन के परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अमृतसर में लिखवा दी। अमृतसर पुलिस ने किसी तरह छोटेलाल को पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने जतिन के पिता राकेश कुमार व छोटेलाल को उसकीतलाश के लिए सिकंदरपुर भेज दिया। गुरुवार की सुबह छोटेलाल व राकेश जमुई पहुंचे, जहां ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जतिन व ममता नहीं है। वह कुछ दिन पहले आए थे और वापस चले गए। जिसके बाद दोनों सिकंदरपुर थाना पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed