{"_id":"5999ccbf4f1c1bf5768b4709","slug":"111503251647-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलहटा के ग्रामीणों ने सड़क किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलहटा के ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव के समीप रविवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में घुसकर मारने एवं गोली चलाने के विरोध में सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बंदूक की लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसएसआई मोतीलाल पटेल के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव में विवादित नाली को लेकर श्रवण एवं अवधेश में कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इसीबीच एक पक्ष ने गोली चला दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली से कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें एक पक्ष के अंजू (20)पुत्री खेदू राजभर, बबीता (18) पुत्री घुरहू राजभर, नीतू (18) पुत्री शांता, गुड़िया (15) पुत्री टुन्नू, हरेंद्र राजभर (35), अंशु (15) पुत्री हरेंद्र, टुन्नू (45), मोतीसरी देवी (40) पत्नी टुन्नू राजभर घायल हो गये। इस मामले में पीड़ित टुन्नू राजभर ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया कि आधे दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे और बंदूक से लैस होकर घर में घुसकर मारा पीटा। लाइसेंसी बंदूक से गोली भी चलाई, जो दीवाल में जाकर लगी। जाम करने वालो में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनय राजभर, भासपा नेता दिनेश राजभर, पूर्व प्रधान महेंद्र राम, विवेका यादव, सिंटू राजभर, शैलेश राजभर, रविंद्र राजभर सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।